Computer basics

कंप्यूटर की परिभाषा :(Definition of Computer)

कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसमे तीन प्रमुख भाग होते है-

1.  इदा ( INPUT DEVICE )

2. प्रक्रिया(PROCESS DEVICE)

3. प्रदा(OUTPUT DEVICE)

उपयोगकर्ता द्वारा कंप्यूटर को इनपुट से निर्देशित किया जाता है जिसके अनुरूप कंप्यूटर (सीपीयू) प्रक्रिया करता है, तथा परिणाम आउटपुट में प्रदान करता है l

कंप्यूटर का इतिहास : History of Computer

कंप्यूटर शब्द – “Compute” से लिया है जिसका अर्थ है –> गणना करना l

कंप्यूटर का सम्बन्ध गणना करने से है और मनुष्य प्राचीन काल से ही गणना करता आ रहा हैl गणना के लिये १६वी शताब्दी में अबेकस (abacus) का उपयोग सर्वप्रथम चीन में हुआl

बेकस के दो भाग होते है –> इसमें तारो में मोती पिरोये जाते थे , जिससे गणना की जाती थीl

१. अर्थ( Earth) – बड़ा हिस्सा

२. हेवन (Heaven) छोटा हिस्सा

abacus studyfast
paskaline-computer
paskaline-computerb

सन 1645 में गणितज्ञ ब्लेज पास्कल ने पास्कलाइन यांत्रिक गणित का आविष्कार किया जिसमें (चित्र में देखे) गियर पहिए और डिस्क होती थीl 

इसके बाद गाटफीड विल्हेम शिकार्ड  ने  बायनरी नंबर सिस्टम से मिलता जुलता एक गणना यन्त्र  का आविष्कार कियाl

सर्वप्रथम कंप्यूटर कल्पना  ब्रिटेन के चार्ल्स बावेज   ने की,  सर 1821 में  गणितीय समीकरणों को हल करने वाली मशीन बनाई, जिसे डिफरेंशियल मशीन कहा गयाl इस  मशीन में इनपुट, प्रक्रिया, आउटपुट, नियंत्रण,मेमोरी आदि भाग थेl यह मशीन का उन्नत ब्लूप्रिंट  एनालिटिकल इंजन भी कहा जाता हैl

नोट- चार्ल्स बावेज को ही कंप्यूटर का जनक(Father Of Computer) कहा जाता है

1876 में  ब्रिटिश वैज्ञानिक लार्ड केल्विन ने पहला एनालॉग कंप्यूटर विकसित कियाl 

1948 में IBM  द्वारा पहला स्वचालित कंप्यूटर बनाया गया, जिसे मार्क-I कहा गया, यह पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर थाl 

इसके साथ ही पढ़े जनरेशन ऑफ़ कंप्यूटर (कंप्यूटर की पीढ़िया )

ब्लाक डायग्राम ऑफ़ कंप्यूटर : Block Diagram Of Computer

block diagram of computer
block diagram of computer

कंप्यूटर का ब्लॉक डायग्राम तीन प्रमुख भागों के बारे में वर्णन किया जाता है

  1. इनपुट डिवाइसेज- 

यह ऐसे समस्त भाग होते हैं जो हमसे उपयोगकर्ता कंप्यूटर के अंदर निर्देश देता है  जैसे कीबोर्ड माउस स्कैनर कैमरा माइक जॉय स्टिक ग्राफिटी इत्यादि

2. सी.पी.यू( CENRAL PROCESSING UNIT)

यह कंप्यूटर के प्रोसेसर के बारे में संदर्भित है जैसे P1, P2, P3, P4, डुकोर  एएमडी,  इसके भी तीन भाग होते हैं

A ए.एल.यू(ALU) –  इसे अरिथ्मटिक & लॉजिकल यूनिट भी कहा जाता है,  यह कंप्यूटर समस्त गणितीय एवं तार्किक क्रियाएं करता हैl 

B. सीयू(CU) –  इसे कंट्रोल यूनिट भी कहा जाता है जो कंट्रोल करने का काम करता है,  जिसमें आईआरक्यू   प्रोवाइड करनाl  किसी कार्य की  प्राथमिकता   से करना l कार्यों को निर्देश अनुसार  संपन्न  करने हेतु नियंत्रण करना इत्यादि

C. मेमोरी(MEMORY)–   प्रोसेसर में लगी मेमोरी काफी तीव्र होती है इसमें SRAM लगी होती है जो गणितीय एवं तार्किक क्रिया करने में  स्थान प्रदान करती हैl 

3.  आउटपुट डिवाइसेज- 

यह ऐसे समस्त भाग होते हैं,  जो कंप्यूटर द्वारा  परिणामों को प्रदर्शित करने के लिए उपयोग में लाए जाते हैं,  उदाहरण मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर, प्लॉटर इत्यादि

इसके साथ ही पढ़े कंप्यूटर के विभिन्न प्रकार )`